विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के प्रयास रंग लाए, 5 करोड़ के विकास कार्यों का शासनादेश जारी
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश भाजपा विधानमण्डल दल के मुख्य सचेतक व आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के प्रयास रंग लाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। घोषणा की है कि नगर विकास विभाग द्वारा विकास कार्य करायेगा। साथ ही शासनादेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले विकास की पूरी तैयारी है।
मुख्यमंत्री योगी की इस घोषणा के उपरांत विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने नगर निगम आगरा से भिजवाये गये लगभग 5,26,16,500/- (पाँच करोड़ छब्बीस लाख सोलह हजार पाँच सौ रूपये) के आगणन के कार्य नगर निगम आगरा को कराये जाने हेतु शासन से निर्देशित कराया है। वार्ड सं. 24 में चाणक्यपुरी की नालियों व सड़क निर्माण के लगभग 68 लाख रुपये; बीधा नगर में सी.सी.फर्श निर्माण के लगभग 75 लाख रुपये के; वार्ड नं. 67 में पुष्पांजलि फेस-3 अवधपुरी रोड में सी.सी. सड़क व इण्टरलॉकिंग फर्श निर्माण के लगभग 65 लाख रुपये के; सरस्वती नगर फेस-2 में सी.सी. रोड व इण्टरलॉकिंग की साइड पटरी निर्माण के लगभग 96 लाख रुपये के, अवधपुरी व ज्वालापुरी नाली निर्माण, इण्टरलॉकिंग साइड पटरी निर्माण तथा सी.सी.रोड का निर्माण हेतु 1 करोड़ 53 लाख रुपये के तथा वार्ड 67 के गुरुकृपा एनक्लेव व सीमावर्ती बस्ती में लगभग 70 लाख रुपये के निर्माण के आगणन स्वीकृत कर इन विकास कार्यों के 50 प्रतिशत कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से तथा शेष 50 प्रतिशत कार्य केन्द्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराये जाने का शासनादेश निर्गत कर दिया गया है।
भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित उक्त कार्यों के संदर्भ में उ0प्र0 शासन नगर विकास अनुभाग-9 के विशेष सचिव के द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है जो नगर निगम आगरा में पहुँच गया है। नगर निगर आगरा अब उक्त शासनादेश के अनुपालन में उपरोक्त क्षेत्रों के स्वीकृत विकास कार्य करायेगा। इस संदर्भ में उनकी वार्ता महापौर नवीन जैन एवं नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे से हो गयी है।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर आगरा में हुंकार: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने दिया OBC एकजुटता का मंत्र - March 29, 2026
- नोएडा की हाईराइज अपार्टमेंट्स में 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - March 29, 2026
- मेरठ में दुस्साहस: घर में सो रहे BSF जवान की गोली मारकर हत्या, छुट्टी पर आए थे गांव - March 29, 2026