आवास विकास सेक्टर 10 की में लगी लोगों की भीड

बेराजगारी से परेशान युवक ने उठाया घातक कदम, पत्नी और बेटी के साथ किया सुसाइड

Crime REGIONAL

पति-पत्नी में होता था झगड़ा, घटना से परिवार में मचा कोहराम

Agra (Uttar Pradesh, India). शहर के सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर 10 में बुधवार सुब​ह एक घर में मां-बाप और बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शवों को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये है घटना
थाना सिकंदरा क्षेत्र के EWS कॉलोनी के मकान नंबर 1046 में सोनी अपनी पत्नी गीता के साथ रहता था। सोनू पर एक बेटा और एक बेटी है। जानकारी के अनुसार सोनू बेराजगार होने कारण घर पर ही रहता था। जिसके कारण रोजाना उसका पत्नी गीता से झगड़ा होता था। मंगलवार रात को सोनू परिवार के साथ सोया था। रात को सोनू पत्नी गीता और बेटी के साथ फंदे पर झूल गया। इससे तीनों की मौत हो गई।

बेटे ने दी जानकारी
सुब​ह सात बजे सोनू का बेटा श्याम नीचे खेलने के लिए आया। एक पडोसी ने उससे घर से कुछ सामान लाने के लिए बोला। इस पर श्याम ने कहा कि कमरे में माता पिता और बहन तीनों लटके हुए हैं। मुझे डर लग रहा है। श्याम की बातें सुन पडोसी के होश उड़ गए। उसने कमरे में जाकर देखा तो सोनू अपनी पत्नी और बेटी के साथ फंदे पर लटका हुआ था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड लग गई। वहीं तीनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद शाही फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों के शवों को नीचे उतार लिया। इसके बाद पूरे कमरे की तलाश ली। लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इस पर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को बताया कि सोनू बेराजगार था। घर का खर्चा चलाने को लेकर सोनू का पत्नी गीता से रोजाना विवाद होता था। शायद रात को झगडे के बाद यह भयानक कदम उठाया है। पुलिस ने तीनों के शवों को पंचयातनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये बोले पुलिस​ अधिकारी
इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद शाही ने बताया है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।