Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। प्रदेश स्तर पर गठित उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासमिति, लखनऊ द्वारा ज्ञानदीप शिक्षा भारती सभागार में आयोजित संगोष्ठी में कोरोना संकट से उत्पन्न विषम स्थितियों पर विचार- विमर्श किया गया। संगोष्ठी में महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश बाल विद्या मंदिर लखनऊ के प्रबंधक राम दयाल मौर्य ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों के समक्ष शिक्षा एवं समस्याओं के मध्य यह समाधान का समय है।
विश्वव्यापी संकट को शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध व्यक्ति अपने प्रयासों से हल कर सकेंगे समिति के महासचिव सेंट मीरास इंटर कॉलेज लखनऊ के प्रबंधक विनोद रत्रा ने कहा कि वर्तमान स्थितियों में उत्तरदायित्व के साथ कर्तव्य को प्रधानता दिया जाना आवश्यक है। अध्यक्षीय संबोधन में समिति अध्यक्ष पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि इतिहास में विश्वव्यापी संकट का यह ऐसा अवसर आया है जिसे शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध व्यक्ति अपने प्रयासों से हल कर सकेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी समर्पित भाव से यह प्रयास करें कि कोरोना के कारण विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियां आहत न हों। इस अवसर पर लखनऊ से आये महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल मौर्य तथा महासचिव विनोद रत्रा ने आर्केडियन पब्लिक स्कूल बाजना के प्रबंधक संजय पाठक, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र गोयल, वृंदावन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ ओम जी तथा वात्सल्य पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरीश शर्मा को उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासमिति की मानद सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती लता गोयल, आशीष भाटिया, श्रीमती रजनी नौटियाल आदि उपस्थित थे।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026