Hathras, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डा0 रामबाबू हरित ने पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस में कल रात्रि में जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्यायों, कोविड-19 वैक्सीनेशन, कानून एवं शांति व्यवस्था आदि के संबंध में बैठक की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि जनपद में प्रतिदिन लगभग 5 से 6 हजार लोगो को कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए 2 सी0एच0सी0 केद्रों व जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 3 लाख 17 हजार 159 से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण योजनान्तर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 72 पीड़ित व्यक्तियों को 65 लाख 52 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 में 81 पीड़ित व्यक्तियों को 55 लाख 76 हजार 250 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि अनूसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार उत्पीड़न योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 49 प्रकरण लंबित हैं जिनमें से हत्या के सात, बलात्कार का एक, छेड़छाड़ के नौ तथा मारपीट, गाली-गलौज से संबंधित 32 प्रकरण लंबित है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 225 जोड़ों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है अब तक प्राप्त आवेदनों में से सत्यापन के उपरान्त 172 आवेदन पात्र पाये गये हैं। शेष रह गए जोड़ो का चयन करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार उत्पीड़न योजना अंतर्गत हत्या, बलात्कार, छेड़छाड़ तथा मारपीट गाली-गलौज के लंबित प्रकरणों को तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखा जाए कि किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का किसी भी दशा में लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धा विधवा तथा मृतकाश्रित पेंशन योजना में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की पात्रता से संबंधित शासनादेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी लाभार्थी को योजना का लाभ दिया जा रहा है उसकी जांच अवश्य कर लें। लेखपाल द्वारा लगाई गई रिपोर्ट का सत्यापन अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगरपालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026