Kasganj, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की तरफ से कासगंज के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुंढीर को नमामि गंगे का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है। शुक्रवार को भाजपा के जिला महामंत्री संजय सोलंकी, जिला मंत्री रामनिवास राजपूत तमाम कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पर पहुंचे और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पुंढीर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरी लगन से उसे निभाएंगे। अभिनंदन करने वालों में जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, सुखपाल सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, चित्तर सिंह, हरि सिंह बघेल, श्यामू यादव, गौरव गुप्ता समेत अन्य भाजपाई शामिल रहे।
Latest posts by Special Correspondent (see all)
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026