Agra (Uttar Pradesh, India)। सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सेंट क्लेअर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शोभित अरोरा ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई में छात्र 99 फीसदी अंक तक लाते हैं, लेकिन शोभित अपनी उपलब्धि पर खुश है। सीबीएसई माध्यम से उत्तीर्ण होने वाले छात्र डॉक्टर या इंजीनियर बनने की ओर भागते हैं, लेकिन शोभित की तमन्ना सबसे अलग है। वह न्यायाधीश बनना चाहता है।
क्राइस यूनिवर्सिटी में चयन, CLAT की तैयारी
सेंट क्लेअर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (St. Clare’s Senior Secondary School) के छात्र शोभित अरोरा ने 12वीं के साथ क्राइस यूनिवर्सिटी, बंगलुरू की प्रतियोगी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। उनके चयन हो गया है। सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में 94 फीसदी अंक आए हैं। उनका इरादा एलएलबी करके न्यायिक क्षेत्र में जाने का है। इसके लिए वे क्लैट (Common Law Admission Test CLAT) की तैयारी भी कर रहे हैं। शहीद नगर, आगरा निवासी शोभित के पिता दशरथ अरोरा पैथालोजिल्ट हैं। मां रीता अरोरा गृहणी हैं।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026