आगरा: सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में 20 बेड की मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट का शुभारंभ हो गया। एनएचएम के माध्यम से बनाई गई यूनिट एयर कंडीशन है। यूनिट में वार्मर और फोटोथेरेपी की भी व्यवस्था है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यह यूनिट (MCH) ब्लॉक में सेकंड फ्लोर पर स्थापित हुई है। यह उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम यूनिट है जो स्थापित एवं क्रियाशील हुई है। यूनिट का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन नवजात शिशु को इंटेंसिव केयर यूनिट की जरूरत नहीं है और जो बीमारी है। उसकी वजह से अस्पताल में रखने की आवश्यकता है, ऐसे मरीजों का इलाज उनकी मां के साथ ही किया जाता है। ऐसा पाया गया है कि किसी नवजात का इलाज यदि मां के साथ किया जाए तो उसका बच्चों के ऊपर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसकी जो बीमारी है उसके ठीक होने की संभावना ज्यादा हो जाती है।
बताया कि यह 20 बेड की यूनिट है जिसमें मदर के लिए साथ ही बच्चे के रहने (यूनिट ) की व्यवस्था भी साथ में है। यह यूनिट पूरी तरह से एयर कंडीशन है, साथ ही इसमें मनोरंजन व मां के एजुकेशन के लिए टीवी की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही यूनिट में वार्मर और फोटोथेरेपी की भी व्यवस्था है।
- “डांडिया की खनक और उत्सव की धूम: मारुति फॉरेस्ट में सजा दीपावली मेला, थिरके लोगों के कदम” - October 25, 2026
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026