आगरा: भारत रक्षा मंच का 16वां स्थापना दिवस समारोह सिकंदरा रोड स्थित सिटी ढाबे पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन और संत बाबा प्रीतम सिंह थे।
संत बाबा प्रीतम सिंह ने राष्ट्र सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के आत्मसम्मान और अखंडता की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि भारत रक्षा मंच केवल संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र रक्षा का एक जागृत जनआंदोलन है जो देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और सुरक्षा चेतना को मज़बूती प्रदान कर रहा है। मुख्य वक्ता सुजेन आनंद ने मंच की स्थापना और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मंच द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन की औपचारिक घोषणा भी की गई। संयोजक श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि यह अधिवेशन 5, 6 और 7 सितंबर को शहर में होगा, जिसमें देशभर से हजारों प्रतिनिधि भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता जयराम ने की।
इस अवसर पर ब्रज प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य पाराशर, रेनू बंसल, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, महामंत्री केएम महेश्वरी, मोहन गुप्ता, संदीप परमार, गुड्डू रावत आदि उपस्थित रहे।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026