आगरा। पिछले माह स्कूलों को वाहन दुरुस्त कराने के लिए कह चुका परिवहन विभाग जल्द ही ऐसे अवैध रूप से चल रहे वाहनों का संचालन बंद कराने जा रहा है, जो बच्चों को स्कूल लाने, ले जाने का काम करते हैं। इन गाड़ियों का संचालन को बंद करवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
गौरतलब है कि बिना मानकों के शहर में दौड़ रही गाड़ियां क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा लेती हैं। चालक बेपरवाह सरपट दौड़ते हैं। स्कूल के मार्गों पर ऐसी गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी। ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर संभागीय परिवहन कार्यालय ने नोटिस जारी किए हैं।
खबरों के अनुसार, एआरटीओ ललित कुमार ने मीडिया से कहा कि उन्होंने 84 वाहनों के फिटनेस और सुरक्षा मानक पूरे करने के लिए स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसी गाड़ियों से स्कूल ना भेजें, जिनमें सुरक्षा के मानक नहीं है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026