Agra (Uttar Pradesh, India)। आगरा जनपद के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव राटौटी में बारिश के लिए सात वर्षीय बालिका तप पर बैठ गई है। उसे ग्रामीणों ने उठाने का प्रयास किया मगर वह तप से नहीं उठ रही है। ग्रामीणों द्वारा दैवीय शक्ति मानकर पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन शुरू कर दिया गया है।
दैवीय शक्ति मान रहे लोग
जानकारी के अनुसार थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव राटौटी निवासी किसान उमाकांत शर्मा की 7 वर्षीय बालिका क्षमा सोमवार को सुबह कड़ी धूप में बारिश के लिए तप पर बैठ गई। तप पर बैठी बालिका को परिवार और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उठाने का प्रयास किया, मगर वह उठने को तैयार नहीं है। काफी दिनों से बरसात नहीं हुई। बालिका तप पर बैठी तो लोग दैवीय शक्ति मान रहे हैं।
भजन-कीर्तन
ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर भजन-कीर्तन का दौर शुरू कर दिया है।आसपास के ग्रामीण तप पर बैठी बालिका की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बालिका का कहना है जब तक बरसात नहीं होगी तप तक वह कड़ी धूप में तप पर बैठी रहेगी। चिलचिलाती धूप में 7 वर्षीय नन्ही सी जान के तप पर बैठने से स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है।
तप से उठने को तैयार नहीं
क्षमा तप पर बैठी बालिका का कहना है कि वह अपनी ओर से तप पर बैठी है। जब तक बारिश नहीं होगी, तप पर बैठी रहेगी। ग्रामीण सत्यवीर सिंह का कहना है कि यह जरूर दैवीय चमत्कार है। यहां पिछले 25 दिन से बारिश नहीं हुई है। मीरा देवी का कहना है कि हमने बच्ची को तप से उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026