CBSE बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।
त्रिवेंद्रम सबसे आगे
सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।
दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है। इस बार तक़रीबन 24,000 छात्रों ने 95 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए हैं. वहीं 1.16 लाख छात्रों ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
-एजेंसी
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026
- आगरा उत्तर में विकास की रफ्तार: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दी ₹64 लाख की सौगात, सड़कों और पार्कों का कायाकल्प शुरू - March 22, 2026
- सफर होगा आसान, रफ्तार भरेगा विकास: लालऊ पुल से कागारौल तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, सांसद राजकुमार चाहर के प्रयास रंग लाए - March 22, 2026