दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने एक और मुश्किल आ गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर हुए खर्च का CAG ऑडिट होगा। एलजी के सिफारिश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सीएजी ऑडिट कराने का फैसला हुआ है। इससे पहले सीएम केजरीवाल के आवास पर हुए खर्च को लेकर स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था। टाइम्स नाउ नवभारत के ऑपरेशन शीश महल में बताया गया था कि सीएम आवास में 8-8 लाख रुपये का एक पर्दा लगाया गया है।
बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च
सीएम आवास में लगे कुल पर्दों पर कुल एक करोड़ रुपये खर्च हुए। रिपोर्ट में बताया गया था कि कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया। दिल्ली बीजेपी ने इसको लेकर आम आदमी पार्टी को घेरा था। रिपोर्ट में बताया गया था कि सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास पर जो मार्बल लगा है उसको वियतनाम से मंगाया गया था। इस डियोर पर्ल मार्बल की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई थी। सीएम के बंगले पर रेनोवेश में 45 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई थी।
AAP ने दी थी सफाई
इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से सफाई भी दी गई थी। AAP सांसद और पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा था कि जिस घर में केजरीवाल रहते हैं वह 1942 में बना था। चड्डा का कहना था कि घर के अंदर से लेकर बेडरूम तक छत से पानी टपकता था। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसका ऑडिट किया था। उनका कहना था कि यह एक सरकारी बंगला है। दूसरे सीएम और पीएम से भी तुलना की जानी चाहिए।
आप प्रवक्ता ने कहा था कि सीएम शिवराज के आवास पर चूना रगड़ाई पर 20 करोड़ खर्च हुआ। पीएम मोदी के आवास को बनाया जा रहा है जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ है। यह रकम दोगुनी या इससे अधिक भी हो सकती है।
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026