नई दिल्ली। आसमान से बरस रही आफत का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कई इलाकों में आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। आसम और हिमाचल प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
एमपी और छत्तीसगढ़ में बारिश और तूफान की संभावना
आईएमडी ने अपने कहा कि अगले 4-5 दिनों में, मध्य प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही, गरज और बिजली के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है। अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मौसम का यही हाल रहेगा।
ओडिशा के जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
स्थानीय मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी वर्षा को लेकर कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 29 जून तक प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़ और नुआपड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह, बलांगीर, बौद्ध, अनुगुल, सोनपुर, देवगढ़ और केन्दुझर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
खराब मौसम के कारण ममता के हेलीकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास इमरजेंसी लैंडिंग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक अधिकारी ने बताया कि बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया। वहां भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया।
असम में बाढ़ से दो की मौत, 1.55 लाख से अधिक प्रभावित
सोमवार को बारिश बंद होने से असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ, क्योंकि प्रभावित लोगों की संख्या कम होकर 1.55 लाख हो गई। हालांकि, दिन इसमें दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस साल ऐसी घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
पूरे हफ्ते राजधानी में गरजेंगे बादल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि, भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन रिमझिम होने से भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग द्वारा अगले सात दिनों के लिए जारी किए गए पूर्वानुमान में भारी वर्षा, बादल फटने और भूस्खलन की संभावनाओं को लेकर प्रदेश पुलिस ने पर्यटकों के साथ आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसी भी संकट की स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 या 1077 डायल करने को कहा गया है।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026