विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने संजीव कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। कुछ दिन पहले, जेट एयरवेज ने श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ विपुल गुणतिलक को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया था।
जेट एयरवेज फिर से अपना परिचालन शुरू करने की तैयारियों में लगी हुई है। कर्ज बोझ बढ़ने के बाद उसे अपना परिचालन बंद करना पड़ा था जिसके बाद जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम ने उसे नया जीवन दिया है।
जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम के प्रमुख साझेदार मुरारी लाल जालान ने कहा, ‘‘सीईओ के रूप में संजीव और सीएफओ के रूप में विपुल का साथ पाकर मुझे विश्वास है कि जेट एयरवेज अपनी खोई प्रतिष्ठा फिर से हासिल करेगी।’’
कपूर ओबेरॉय होटल्स एंड रेजॉट्र्स में प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने स्पाइसजेट, गोएयर तथा विस्तारा में भी कई पदों पर काम किया है।
एयरलाइन ने कहा कि कपूर जेट एयरवेज के साथ चार अप्रैल से कामकाज शुरू करेंगे।
-एजेंसियां
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026