rishi kapoor

2008 में ताजमहल देखने आए थे ऋषि कपूर, पूछा था ये सवाल, अंदर देखें तस्वीर

ENTERTAINMENT NATIONAL REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India) सदाबहार फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर 17 सितम्बर, 2008 को आगरा आए थे। ताजमहल देखा था। तब उन्होंने ताजमहल के प्रभारी डॉ. आरके दीक्षित से एक सवाल किया था। ऋषि कपूर का निधन गुरुवार को मुंबई में हो गया। उनके चाहने वाले दुखी हैं। शोक प्रकट कर रहे हैं।

शिवलिंग के बारे में सवाल

ताजमहल देखने के बाद ऋषि कपूर ने ताजमहल स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कार्यालय में आधा घंटा बिताया था। उन्होंने ताजमहल के प्रभारी डॉ. आरके दीक्षित से अपनी एक शंका का समाधान किया था- जब एमपी (मध्य प्रदेश) गया था वहां शिवलिंग बहुत गहराई में था। इसका मतलब क्या है? डॉ. दीक्षित ने जवाब दिया था- जो शिवलिंग जितनी गहराई में होता है, वह उतना ही प्राचीन होता है। आगरा में रावली महादेव का शिव मंदिर कई फुट गहरा है।

ताजमहल में डॉ. आरके दीक्षित के साथ ऋषि कपूर।

खुशदिल इंसान

बकौल डॉ. दीक्षित, जवाब सुनकर ऋषि कपूर बहुत खुश हुए थे। प्रतिक्रियास्वरूप कहा था कि आप पहल आदमी हैं, जिसने सही जवाब दिया है। डॉ. दीक्षित ने कहा- आमतौर पर फिल्म अभिनेताओं में घमंड होता है, लेकिन ऋषि कपूर जैसा खुशदिल इंसान मैंने नहीं देखा है। वह अलबेला इंसान था।

आज हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की ख़बर से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले दो साल से leukemia से जंग लड़ने के बाद उन्होंने दुनिया का साथ छोड़ दिया। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बुधवार को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह 8: 45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। इरफ़ान ख़ान के निधन के 24 घंटे के अंदर एक और शानदार एक्टर ने हिंदी सिनेमा का साथ छोड़ दिया। 

4 सितम्बर 1952 को हुआ था जन्म