उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा महिला नेता की कार में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला नेता की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें भंयकर आग लग गई। गाड़ी में सवार महिला नेता कार में ही फंसी रह गई और जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
महिला नेता सरिता चौधरी मुरादाबाद की निवासी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला नेता सरिता चौधरी मुरादाबाद की निवासी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला नेता देर रात कार से अकेले ही बिजनौर के नूरपुर से मुरादाबाद वापस लौट रही थी। महिला नेता जब अमरोहा जिले के नौगांव सादात इलाके की कुमखिया चौकी के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
महिला नेता की कार के अंदर ही बुरी तरह से झुलस गई
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में आग लगने से महिला नेता की कार के अंदर ही बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला नेता को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने महिला नेता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी ट्रक ड्राईवर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026