Hathras, Uttar Pradesh, India. कोरोना के बढ़ते संक्रमण से एक बार फिर पूरा देश प्रभावित है। इस बार कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों पर असर डाल रहा है। इससे सांस लेने में परेशानी हो रही है और ऑक्सीजन लेवल में कमी आ रही है। ऐसे में जरूरी है कि मरीज अपना ऑक्सीजन लेवल समय-समय पर चेक करता रहे। इसके लिए ऑक्सीमीटर को सही तरीके से उपयोग करने की जरूरत है।
डीसीपीएम धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि जो मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और होम आइसोलेशन में हैं। समय पर डॉक्टर के परामर्श अनुसार दवाएं लें। समय-समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। इस दौरान घर में रहकर ही फेंफड़ों संबधी एक्सरसाइज करते रहें।
ऐसे करें ऑक्सीमीटर का उपयोग …
कोई भी व्यक्ति अपना आक्सीजन लेकिन ऐसे चेक कर सकता है
-ऑक्सीमीटर का उपयोग करने से पहले ऊँगुली को साफ कर लें
– ऊँगुली पर नाखून पॉलिश या रंग इत्यादि न लगा हो
-ऑक्सीमीटर को पूरे एक मिनट तक ऊँगली पर लगाकर रखें
-इसके बाद जब रीडिंग थम जाएं तब उस रीडिंग को देखें
-यदि ऑक्सीमीटर में रीडिंग नहीं थम रही है तो स्वस्थ व्यक्ति पर उसे उपयोग करके देखें
-यदि स्वस्थ व्यक्ति पर भी रीडिंग नहीं थम रही तो ऑक्सीमीटर खराब हो सकता है
फेंफडे संबधी एक्सरसाइज करें
सुबह उठकर अनुलोम-विलोम करें
सीढिय़ों पर चढ़े-उतरें
गुब्बारों को फुलाएं
20 सेकंड से 60 सेकंड तक श्वास को रोकें। ऐसा तीन बार करें।
कैसे पहचाने आपके फेफड़े हो रहे संक्रमित
अगर सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो समझ लें की वायरस फेफड़ों को संक्रमित कर रहा है।
फेफड़े के निचले हिस्से में सूजन या तेज दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
सूखी खांसी आना, खांसते वक्त सीने में दर्द होना भी कोरोना का लक्षण है ।
लक्षण दिखने पर क्या करें
घबराएं नहीं। डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
अपने फेफड़े का सीटी स्कैन कराएं।
सांस लेने में परेशानी अथवा दो से तीन घंटे के मध्य ऑक्सीमीटर से अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करें।
पजिटिव होने पर परिवार के अन्य लोगों से दूरी बनाएं । अपने आप को किसी अन्य के संपर्क में न आने दें।
खाली पेट बिल्कुल न रहें ।बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग करें, साबुन या सेनिटाइजर से बार बार हाथ धोये , बाहरी वस्तुओं को न छुयें , अधिक समय तक खाली पेट रहने से वायरस आपके शरीर को ज्यादा प्रभावित कर सकता है।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026