Agra, Uttar Pradesh, India. भाजपा ताज मंडल के जेआरजे गार्डन में प्रशिक्षण वर्ग के छठवें सत्र में पिछले 6 वर्षों में हुए अन्त्योदयी प्रयत्नों पर बोलते हुए मुख्य वक्ता भाजपा नेता केके भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व में अंत्योदय की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास को सच्चा विकास परिभाषित करते हुये कहा कि लंबे समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस सरकारों ने सामाजिक न्याय को अधिमान नहीं दिया। जिससे अमीरी चमकती रही और गरीबी सिसकती रही। लेकिन मोदी सरकार ने स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लाया है, गरीबों के लिए अनेक पहलें की गई हैं। पारदर्शी, जवाबदेय और उत्तरदायी व्यवस्था विकसित की जा रही है।
अंत्योदय के प्रयास
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज द्वारा भी जन धन योजना, किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मुफ्त राशन, उज्जवला के तहत मुफ्त गैस सिलिंडर, महिला जनधन खातों में 500 प्रति माह, वरिष्ठ नागरिक, विधवा व दिव्यांगों को 1000 रु. प्रतिमाह पेंशन, स्वनिधि के तहत रेहड़ी पटरी, फल, सब्जी आदि कारोबारियों को 10000 रु. का ऋण आदि अन्त्योदयी प्रयास किये है।
दशकों से लटके कम पूरे किए
श्री भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी प्रयासों से देश ने विकास के हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत तक,कश्मीर क्रांति से नागरिकता क्रांति तक मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिससे बीते 6 वर्षों में देश की साख विश्व स्तर पर बढ़ी है। ऐसे विवादित फैसले जो दशकों तक अटके हुए थे, जिन्हें जानबूझकर लटकाया गया था। जिन विवादित मुद्दों को पिछली सरकारों ने छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई, उन्हें मोदी सरकार ने एक झटके में जड़ से खत्म कर दिया।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया
जम्मू कश्मीर 70 साल तक आर्टिकल 370 की जंजीरों में जकड़ा रहा। पिछले साल 5 अगस्त को मोदी सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दे दी। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में देश के वो सभी कानून लागू हो गए, जिन्हें 70 साल तक लागू नहीं किया जा सका था। साथ ही जम्मू-कश्मीर का अलग झंडा हटाकर अब वहां के सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराने लगा। अनुच्छेद 370 की बेड़ी टूटने के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का भी फायदा मिलने लगा, जिनसे कई सालों तक कश्मीर के लोगों को वंचित रखा गया।

मोदी सरकार की नागरिकता क्रांति
मोदी सरकार 2.0 के पहले सात महीने में ही मोदी सरकार ने फिर से बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया। ये फैसला था नागरिकता क्रांति का. पिछले साल 11 दिसंबर को संसद में नागरिकता संशोधन बिल पेश किया, जो अब कानून बन चुका है। नागरिकता संशोधन कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता का अधिकार मिल गया, यानी इन देशों के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई जो सालों से शरणार्थी की जिंदगी जीने को मजबूर थे। उन्हें भारत की नागरिकता प्राप्त करने का अधिकार मिल गया। पड़ोसी देशों से जान बचाकर भागे लोग जो सालों तक भारत में शरणार्थी बने रहे अब वो भारत के नागरिक कहलाने लगे हैं।
अयोध्या विवाद का अंत
देश के सबसे बड़े कानूनी विवाद, अयोध्या विवाद का हल भी मोदी सरकार 2.0 के पहले छह महीने में ही हो गया। सालों से कोर्ट की कार्रवाई में उलझे भगवान राम को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला और 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने अयोध्या में रामजन्मभूमि को ही राम का जन्म का स्थान माना। कोर्ट के आदेश के बाद मोदी सरकार ने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन कर दिया। तीर्थ क्षेत्र के गठन के साथ ही अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो चुका है।
तीन तलाक का खेल खत्म
मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की काली प्रथा से आजादी दिलाई। 6 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है तीन तलाक को खत्म करना। तीन तलाक कानून के तहत कोई भी मुस्लिम शख्स मौखिक, लिखित या किसी अन्य माध्यम से अपनी पत्नी को एक बार में तीन बार तलाक देता है तो वह अपराध माना जाएगा। ऐसी मुस्लिम महिलाएं जो तीन तलाक के डर के साए में जीने को मजबूर थीं अब आत्मसम्मान के साथ अपनी जिंदगी जी रही हैं।

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस
मोदी सरकार में देश का चरित्र ही बदल गया। आतंकवाद के मुद्दे पर देश अब सहने की बजाए उसका मुंहतोड़ जवाब देना सीख गया। 2016 में पाकिस्तान में आतंकी अड्डे पर सर्जिकल स्ट्राइक इसका पहला उदाहरण था। इसके बाद 2019 में बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का संदेश आतंकियों और उनको पालने वाले देश को दिया। पिछले साल अक्टूबर में पीओके में लॉन्च पैड ध्वस्त करना भी जीरो टॉलरेंस का सबूत है। पिछले कुछ समय में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद में आई कमी नए हिंदुस्तान की संकल्प शक्ति का प्रमाण है।
देश में स्वच्छता की अलख जगाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ही कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। पीएम ने देश, शहर, गांव को स्वच्छ करने के लिए बहुत बड़े स्तर पर मिशन चलाया। गांव में शौचालय बनवाए गए, शहरों को स्वच्छता की कसौटी पर परखा जाने लगा। अब हर शहर, गांव के लोग स्वच्छता की आदत अपना रहे हैं।
ये रहे उपस्थित
प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता ताज मंडल अध्यक्ष प्रदीप राठौर व संचालन मंडल महामंत्री धीरज बघेल ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी,पार्षद शोभाराम राठौर, महाराज सिंह लोधी, राकेश राठौर, सुनीता सारस्वत, रेनू सागर, प्रदीप राठौर ,ठाकुर ईश्वरी प्रसाद, गुड्डू राठौर आदि प्रमुख सहित मंडल के सभी पदाधिकारी वह सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026