आगरा। भारतीय जनसंघ के प्रणेता और महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा दीनदयाल मंडल की ओर से बूथ संख्या 126, देश दीपक इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान “पंडित दीनदयाल अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। सांसद नवीन जैन ने अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
सांसद नवीन जैन का संबोधन
सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला है। उनका मानना था कि राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आकलन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की स्थिति देखकर ही किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का हर कार्यकर्ता उसी सपने को साकार करने में जुटा हुआ है। दीनदयाल जी ने गांव, गरीब, किसान और महिला सशक्तिकरण को राजनीति के केंद्र में लाकर लोकतंत्र को नई मजबूती दी। उनके विचार सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सांसद ने आगे कहा कि जनसंघ से भाजपा तक का सफर दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा की ही देन है। उन्होंने 60–70 साल पहले जिस जीवन दर्शन को प्रस्तुत किया था, उसी से प्रेरित होकर आज भाजपा हर नागरिक को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, वरिष्ठ नेता अरुण पाराशर, पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, ओम प्रकाश चलनी वाले, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, अनिरुद्ध भदौरिया, विजय भदौरिया, मनोज बघेल, कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद सुषमा जैन, क्षेत्रीय पार्षद निरंजन सिंह केन, पार्षद रवि करोतीया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026