आगरा। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत 4 दिसंबर 2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी–2025 और उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से आए किसानों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक, आगरा मंडल संतोष कुमार सविता रहे। उनके साथ कई विभागीय अधिकारी— राजेश कुमार (उप निदेशक, कृषि रक्षा), नीरज रावत (उप निदेशक, भूमि संरक्षण), मुकेश कुमार (उप कृषि निदेशक), राजन राय (उपायुक्त स्व–रोजगार), विनोद कुमार (जिला कृषि अधिकारी), किसान नेता मोहन सिंह चाहर, कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक राजेंद्र सिंह चौहान, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंद किशोर, इफको के डिप्टी मैनेजर नरेंद्र सागर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राम सेवक राम तथा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह सहित अनेक कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
मिलेट्स से बने उत्पादों का प्रदर्शन
कार्यक्रम में आगरा के प्रमुख होटलों—ताज होटल, जेपी पैलेस, ट्राइडेंट होटल, क्लार्क्स सिराज आदि—ने मिलकर मिलेट्स के मूल्य संवर्धन पर आधारित विभिन्न रेसिपी तैयार कीं। इन व्यंजनों के माध्यम से अतिथियों, उपभोक्ताओं और किसानों को मिलेट्स के पोषण, बाज़ार मूल्य और उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया।
किसानों के लिए उपयोगी जानकारियाँ और सुझाव
संतोष कुमार सविता ने मिलेट्स आधारित उत्पादों, कृषि विभाग की योजनाओं और फसल विविधिकीकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलना जरूरी है।
राजन राय ने समूह गठन के तरीके और विभिन्न सरकारी योजनाओं से समूहों को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बिजली संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने नहर संचालन व जल प्रबंधन की स्थिति से कृषकों को अवगत कराया।
कृषि वैज्ञानिकों ने रबी सीजन की आधुनिक तकनीकों, उन्नत किस्मों और मौसम आधारित खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का समापन
अंत में उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों का धन्यवाद किया तथा कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीक, विभागीय योजनाओं और मिलेट्स के पोषण एवं बाजार संभावनाओं से परिचित कराना था, ताकि रबी मौसम में उत्पादकता और आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
-up18News
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026