आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पानी की निकासी के इंतजाम किये जाएं। नगर आयुक्त ने आज शाम शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित संभावित जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
नगर आयुक्त दोपहर बाद अधिकारियों के साथ शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने पालीवाल पार्क, हाथी घाट आरती स्थल मोक्ष धाम, ताजमहल मेट्रो स्टेशन, पीएससी गेट नंबर 2, हार्वर्ड प्लाजा, दीक्षित हॉस्पिटल चौराहा, मुगल होटल बेंडिंग जॉन शांति मांगलिक, डबल पेट्रोल पंप शमशाबाद रोड का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के मौसम में शहर के जिन जिन क्षेत्र में जलभराव की आशंका रहती है उस पर नजर रखी जाए। इस कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी जेडएसओ और एसएफआई अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति की जानकारी लेते रहें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव और अधिशासी अभियंता आरके सिंह भी मौजूद रहे।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026