Lucknow, Uttar Pradesh, India. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के लिए काल साबित हो रहा है। पिछले 15 दिन में भााजपा के चार विधायकों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
रायबरेली के सलोन से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल बहादुर कोरी बीते दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में थे। पंचायत चुनाव के दौरान सक्रिय रहे। पीजीआई में भर्ती रहने के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। दोबारा तबितय खराब हुई तो अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। निधन से हर कोई शोक में है।
इससे पहले भाजपा के तीन विधायकों का निधन कोरोना से हो चुकe है। ये हैं- बरेली की नवाबगंज सीट से विधायक केसर सिंह, लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया सदर से भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर।
शिवबालक पासी से कई चुनाव हार चुके लाल बहादुर कोरी
1984 में कानपुर में भाजपा की सदस्यता ली। 1989 में राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे। 1991 मे भाजपा से टिकट मिला। कांग्रेस के शिवबालक पासी चुनाव जीते। 1993 में दलबहादुर कोरी को भाजपा से टिकट मिला तो फिर कांग्रेस के शिवबालक पासी को हरा दिया। 18 माह में सरकार गिर गई। 1996 में फिर चुनाव लड़े और शिवबालक पासी को हराया। 2002 में समाज कल्याण राज्य मंत्री रहते हुए चुनाव लड़े जिसमें सपा के आशा किशोर से हारे। 2007 में भाजपा से टिकट न मिलने के बाद कांग्रेस में चले गये वहाँ भी टिकट न मिलने पर बसपा में शामिल हो गये और चुनाव लड़े। कांग्रेस के शिवबालक पासी ने हरा दिया। 2012 में पुनः भाजपा में शामिल हो गये और सपा की आशा किशोर से हार गये । 2017 में टिकट मिला तो कांग्रेस व सपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश चौधरी को हराया।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026