Hathras (Uttar Pradesh, India)। जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानो में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं होली को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनाने तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सहयोग के लिए थाना क्षेत्रो के पूर्व ग्राम प्रधान, प्रधान प्रत्याशी, संभ्रान्त व्यक्ति एवं ग्राम चौकीदारो आदि के साथ बैठको का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्रो में जाकर बैठकों में भाग लेकर लोगों को आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में आगामी पंचायत चुनावों के सम्बन्ध में ग्राम चौकीदारो को अवगत कराया कि अपने-अपने गांव में सतर्क दृष्टि बनाये रखे, अपराध रोकने में आपकी भूमिका अहम होती है एवं अपने अपने क्षेत्रो में संदिग्ध लोगो पर पैनी नजर रखे, जिससे कोई घटना होने से पहले पुलिस को सूचना मिल सके । बैठको में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा कहा जा रहा है कि पंचायत चुनाव में संभ्रात लोग किसी के प्रलोभन में न आए, सोच समझकर मतदान करें । चुनाव में अराजकता फैलाने वालो पर नजर रखे एवं अराजकतत्वों की सूचना समय से पुलिस को दे । साथ ही बताया गया कि कोई व्यक्ति क्षेत्र में शराब पीकर अराजकता फैलाते पकडा गया तो कडी कार्यवाही की जायेगी ।
इसी दौरान लोगों से चुनाव में आने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत की गई तथा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये सहयोग की अपील की गयी । किसी अप्रिय घटना की आशंका या कोई विवाद होने पर तुरंत थाना स्तर या डायल 112 पर पुलिस को अवगत कराने के लिये बताया गया । इसी क्रम में पूर्व प्रधान/प्रत्याशी प्रधान एवं बैठको में उपस्थित ग्रामवासी व सम्भ्रान्त व्यक्तियो को अवगत कराया गया कि चुनाव में भाई चारे के साथ रहने का आह्वान किया तथा माहौल खराब करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी । इसके साथ ही सभी से आपस में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं पंचायत चुनाव शान्ति पूर्ण कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई ।
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026
- Reliable Platform for Real Winners in Belgium at Lizaro Casino - September 11, 2026
- Sankra Casino introduceert een regionale toets toe en past het platform aan voor Hollandse voorkeuren - September 11, 2026