- आगरा की फतेहाबाद विधानसभा से विधायक हैं छोटेलाल वर्मा
- क्षेत्र की जनता में चर्चा का विषय बना, वीडियो वायरल
आगरा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की जुबान फिसल गई। कार्यक्रम के संबोधन के दौरान वह बोले, प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस की गलती से बने। यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतेहाबाद की ओर से अवन्तीबाई चौक स्थित हरी गार्डन में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें आगरा की फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा को भी बोलने के लिए बुलाया गया। तभी वह भारत को विश्व गुरु बनाने की बात करते हुए इतने भावुक हो गए कि वह कहने लगे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गलती से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्होंने विश्व में भारत का नाम किया है। ये सब संगठन की गलती से हुआ है।
वीडियो वायरल होने के बाद यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, जिला कार्यवाह महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाद में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक छोटेलाल वर्मा बोले कि मैंने ऐसा नहीं कहा था। मैंने यह कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कृपा से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026