ऑस्कर अवार्ड में धूम मचाने वाली फिल्म आरआरआर ने जापान में नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसने 20वें सप्ताह में ₹80 करोड़ की कमाई की है जो कि एक नया रिकॉर्ड है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर जापान में कमाल कर रही है। यह भारतीय फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी है। इस फिल्म ने ₹80 करोड़ से अधिक का ग्रास व्यापार किया है।
RRR जापान में पिछले वर्ष अक्टूबर 21 को रिलीज हुई थी
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर जापान में पिछले वर्ष अक्टूबर 21 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 202 स्क्रीन में रिलीज हुई थी। अब एसएस राजामौली ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘फिल्म जापान में 20 सप्ताह लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आरआरआर जापान में इतिहास रच रही है। फिल्म को अभी भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 20वें सप्ताह में फिल्म 202 सिनेमाघरों में चल रही है। जापान को ढेरों प्यार।’
RRR जापान में 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार करेगी
हालिया बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म जापान में 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार करेगी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। इसके एक्शन सीन काफी पसंद किए जा रहे हैं।
RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है
हाल ही में, फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इस गाने पर कलाकारों ने मंच पर भी प्रस्तुति दी है। इसे लेकर भारत में काफी खुशी जताई गई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म ने भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। कई हॉलीवुड एक्टर्स को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026