Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के नेता केके भारद्वाज को अंदेशा है कि कोरोना वैक्सीव के नाम पर धोखा हो सकता है। इसे देखते हुए उन्होंने साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा- ऐसी जानकारी मिल रही हैं कि साइबर अपराधियों द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन को फ्री या जल्द ही लगाने या उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आम जन को सर्वे व कोविड-19 वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में सरकारी विभागों के कर्मचारी व एनजीओ के कर्मचारी बनकर कॉल की जा सकती है। निजी जानकारी जैसे आधार कार्ड नम्बर, जन्म तिथि, बैंक अकाउण्ट की डिटेल आदि मांग कर बैंक फ्रॉड किया जा सकता है।
श्री भारद्वाज ने कहा है कि इस सम्बन्ध में सजग सोशल मीडिया सेल के साथ ही पुलिस के मीडिया सेल द्वारा लोगों से अपील करनी चाहिए कि कोविड-19 वैक्सीन के सम्बन्ध में सरकार व किसी एनजीओ द्वारा रजिस्ट्रेशन व सर्वे नहीं किया जा रहा है। अतः ऐसी अनजान कॉल से सतर्क और सावधान रहें। यदि कोई कॉल आता है या कोई व्यक्ति आकर संपर्क करता है तो पुलिस के साइबर सेल को सूचित करें। सावधानी ही बचाव है।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026