पूरे जिले से आएंगे किसान, सरकार की योजनाओं के बारे में दी जाएगी जानकारी
केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़ीः यशपाल राणा
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा 15 अक्टूबर, 2021 को बड़ा काम करने जा रहा है। बिचपुरी मंडल के लड़ामदा गांव में जूनियर हाईस्कूल में शाम चार बजे से किसान चौपाल आयोजित की गई है। मुख्य अतिथि यूपी को-ऑरपरेटिव बैंक के चेयरमैन और मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह हैं।
यह जानकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले से किसान, प्रधान, पूर्व प्रधान आएंगे। किसानों का केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किसान संस्मरण सुनाएंगे। चौपाल में किसान मोर्चा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया भी मौजूद रहेंगे।
श्री राणा ने बताया कि नए क़ृषि कानून किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन कुछ लोग इसका विरोध करके नेतागीरी चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की समद्धि के दुश्मन हैं। वास्तविकता यह है कि वास्तविक किसानों को आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी दलों ने राकेश टिकैत को धरने पर बैठा रखा है। यही कारण है कि सरकार से वार्ता करने को तैयार नहीं हैं, जबकि उन्हें कई बार आमंत्रित किया जा चुका है।
- आगरा के किनारी बाजार में ‘चांदी’ की डिजिटल डकैती: फर्जी ज्वेलर ने ठगे 17 लाख, 11 किलो असली पायल मंगवाकर बदले में भेजा ‘गिलट’ - March 28, 2026
- सूरत की भाविका माहेश्वरी ने एशिया में लहराया भारत का परचम, रामायण और भारतीय दर्शन से जीता दिल - March 28, 2026
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026