bhanu pratap singh chauhan bjp

जनविश्वास यात्रा का आगरा में प्रवेश, जबर्दस्त स्वागत

NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा 21 दिसम्बर को आगरा में प्रवेश कर गई। खंदौली टोल प्लाजा पर यात्रा का भारी स्वागत किया गया। जन विश्वास यात्रा में एक बड़े रथ के साथ 10 इनोवा (मिनी रथ) के साथ बृजक्षेत्र कार्यकर्ताओं के लगभग 100 वाहन भी चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। मथुरा से अलीगढ़ होती हुई यात्रा आगरा आई है। समापन बरेली में होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान दलबल के साथ यात्रा का स्वागत करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 2016 में परिवर्तन यात्रा निकाली थी, तब वे भाजपा बृज क्षेत्र के महामंत्री और परिवर्तन यात्रा बृज क्षेत्र के संयोजक थे। परिवर्तन यात्रा का कमाल था कि भाजपा ने बृज क्षेत्र में विधानसभा की 65 में से 55 सीटें जीती थीं। 2022 में भी फिर से इतिहास दोहराया जाएगा। जनविश्वास यात्रा में उमड़ रही भीड़ इसी बात का संकेत दे रही है। उन्होंने मंच से नारा लगवाया- अबकी बार – 325 पार।

श्री चौहान ने सभा में उपस्थित लोगों से भाजपा का सदस्य बनने के लिए टोलफ्री नम्बर 7505403403 डायल करवाया। उन्होंने इस नम्बर का रहस्य  भी बताया। कहा कि 2016 में भी भाजपा ने यही टोलफ्री नम्बर जारी किया था, जो आज भी है। इस नम्बर को लेने के पीछे एक कहानी है। यूपी में 75 जिले हैं। लगातार पांच बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। रामराज्य लाने के यह जरूरी है। 2017 में एक बार सरकार बन चुकी है। 2022 में फिर बनानी है। इसी तरह से 2027, 2032, 2037 में भी सरकार बनानी है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट हैं। कम से कम दो बार सभी 403 सीट जीतनी हैं।

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री महेशचंद गुप्ता एमएलसी, बृजक्षेत्र यात्रा प्रभारी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, बृजक्षेत्र यात्रा संयोजक नगेन्द्र प्रसाद गामा दुबे, सह संयोजक शिवराज,पुष्पेंद्र शर्मा की अगुआई में यात्रा चल रही है।

जन विश्वास यात्रा का स्वागत आगरा जिला में 22 दिसंबर, 2021 को सुबह 9 बजे टी आर गार्डन, धनौली, आगरा पर किया जाएगा।  22 दिसंबर को अपरान्ह 11 बजे एक विशाल जनसभा जैंगारा किरावली आगरा पर होगी। उसके बाद यात्रा फतेहाबाद से एक्सप्रेस-वे पर होती हुई टूंडला प्रस्थान कर जाएगी।

भाजपा आगरा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने बताया कि स्वागत बाद धनौली से मलपुरा, नौमील, लालऊ, हउआपुरा, किरावली, मुड़िया पुरा, जैंगारा, कागारौल, चीत, खेरागढ़ देहात, खेरागढ़ नगर ,खेरागढ़ पंप ,सैया, पेट्रोल पंप खेरागढ़ नगर, लोहेटा मोड़,  शमसाबाद नगर, पिनाहट, फतेहाबाद नगर  में जगह जगह भव्य व जोरदार तरीके से स्वागत होगा।   सांसद राजकुमार चाहर सम्पूर्ण यात्रा में साथ रहेंगे।

मथुरा से लौटे भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा- भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं

यात्रा की तैयारियों को लेकर  एक बैठक भाजपा बृजक्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा पर हुई। बैठक में आगरा जिला प्रभारी पूनम बजाज, जिला के यात्रा संयोजक/जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, उ प्र सरकार में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला महामंत्री संजय चौहान, संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, उमाशंकर माहौर, सोनू चौधरी, देवेंद्र वर्मा, जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक, पंकजा शर्मा, दिलीप भंडारी आदि मौजूद रहे।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh