bhanu pratap singh chauhan agra

मथुरा से लौटे भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा- भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं

NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई। साथ ही रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मथुरा से यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी। रामराज्य की परिकल्पना साकार होने जा रही है। जनविश्वास यात्रा के प्रति जनता के विश्वास ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं है।

यह जानकारी जनविश्वास यात्रा में शामिल होकर आगरा लौटे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान ने अनौचारिक बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में पहली बार भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के पिंजरे से बाहर आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखा दिया है कि राजनीति में भी शुचिता हो सकती है। प्रधानमंत्री का अलौकिक व्यक्तित्व ऐसा है कि पूरी दुनिया में हमारे भारत देश का मान बढ़ा है। प्रयागराज में स्वच्छता कर्मियों के पैर धोना और काशी में शिव की पूजा के बाद श्रमिकों पर पुष्पवर्षा आजाद भारत की ऐतिहासिक घटना है। आज तक दूसरे दलों के नेताओं के अपने माँ-बाप के पैर धुलते भी किसी ने नहीं देखा। एक प्रधानमंत्री के ऐसा करने की कल्पना शायद ही किसी ने की हो। सच्चे अर्थों में यही स्वतंत्रता है। यही रामराज्य है।

श्री चौहान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब एक साधु राजनीति में आता है तो उसे भी स्वच्छ करता है। गरीब को सुरक्षा का वातावरण भाजपा ने दिया। विधवा महिला व वृद्धावस्था पेंशन को एक हजार रुपये किया। गरीबों को निःशुल्क राशन दिया। योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। समाज का आम आदमी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यूपी सरकार 2017 से जनता के हित के लिए, गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने में सफल रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के गांव, गरीब, किसान, , नौजवान, महिला कल्याण और एक नये भारत को स्थापित करने के अभियान को आगे बढ़ाया है। तभी तो जनता ने जनविश्वास यात्रा में जबर्दस्त भागीदारी की।

मुख्यमंत्री ने एकदम सही कहा है-   ‘सपा, बसपा और कांग्रेस को दंगाइयों को गले लगाना, आतंकवादियों पर मुकदमे हटाना, विकास कार्यों में लूट-खसोट, गौ-तस्करों को प्रोत्साहन और आस्था के साथ खिलवाड़ करना पसंद है। ऐसे में जब आज मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाया जा रहा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद बन रहा, मुजफ्फरनगर के दंगाइयों पर कार्रवाई हो रही, 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की डबल डोज मिल रही तो इन संकुचित सोच वाली पार्टियों को कुछ नहीं सुहा रहा। सपा शासन काल मे हुए जवाहर बाग और कोसीकलां दंगे की दुःखद घटना सभी को याद है। वर्तमान राज्य सरकार के पौने पांच साल में पूरे प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।’

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 2017 के चुनावों से पहले यात्रा निकाली थी। तब पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए जनता के बीच थे। इस बार भाजपा अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वृंदावन स्थित हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था लेकिन यहां से वह सीधे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंच गए और यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। यहां उनके साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी रहे। उन्होंने जन्म स्थान पहुंचकर भगवान केशव देव, गर्भ गृह और भागवत भवन के दर्शन किए। भागवत भवन में सेवायतों ने विधि विधान से सीएम योगी को पूजा-अर्चना कराई, जहां मुख्यमंत्री ने जन विश्वास यात्रा की सफलता की कामना की।

गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के अवसर पर जिस अंदाज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया था उसी अंदाजन में मथुरा में मुख्यमंत्री दिखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन की शुरूआत यमुना मैया, भारत माता और गौमाता के जयकारे से की। प्रधानमंत्री ने गंगा मैया के जयकार से अपना भाषण शुरू किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के बाद 19 वीं बार मथुरा आए हैं और दिसम्बर महीने की 19 वीं तिथि है। इस दिन का भारत के इतिहास में बहुत बडा महत्व है। आज का दिन गोवा मुक्ति का दिवस है। क्रांतिकारियों का दिन भी है। यहां के पूज्य संतों के आशीर्वाद से कुम्भ करने का अवसर मिला। तब भी यहां आया।

आठ दिसम्बर को मांट में आयोजित जनसभा में कही गई कई बातों को फिर से दोहराया। उन्होंने सपा की अखिलेश सरकार के दौरान हुए कोसीकला के सांप्रदायिक दंगों से लेकर जवाहरबाग कांड तक का जिक्र कर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी को फ्री वैक्सीन दी है।  एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना तैयार की है। मां विंदयवासिनी में भव्य धाम बन रहा है। हमने विकास सबका किया है, तुष्टीकरण किसी का नहीं किया।

Dr. Bhanu Pratap Singh