Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में जारी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 21 दिसंबर, 2021 को आगरा पहुंचेगी। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की 6 मंडलों के सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक एक होटल में हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य एजेंडा जन आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर केन्द्रित रहा ।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने पदाधिकारियों को जन आशीर्वाद यात्रा का रोड मैप समझाया। आयोजन की भव्यता पर विशेष तैयारियों पर चर्चा के दौरान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने आयोजन की दिव्यता और भव्यता का खाका समझाया। सभी के सुझाव भी प्राप्त किए ।
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक रामप्रताप चौहान नेजनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया ।
इस दौरान महामंत्री डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, राहुल सागर, सुधीर राठौर, राजीव लवानिया, सुनील करमचंदानी, सन्तोष शर्मा, रितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026