Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भानुप्रताप सिंह चौहान की पुत्रवधु मोनिका सिंह ने खेरागढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की टिकट की दावेदारी की है। विवाह से पूर्व ही वे चुनाव की तैयारी कर रही थीं। छह दिसम्बर, 2021 को आगरा निवासी जितेन्द्र चौहान से विवाह हुआ। सात दिसम्बर को हेलीकॉप्टर से विदाई हुई तो सबकी नजर में आ गईं। 18 दिसम्बर को दसमी की विदाई हुई। मायके पहुंचने से पहले भाजपा के सदस्यता अभियान में भाग लिया। भौतिक रूप से भी भाजपा के सदस्य बनाए।
भिलावली निवासी मोनिका सिंह सिकरवार ने कस्बा कागौराल में अनेक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ बैठीं। नवविवाहिता होने के कारण अलग से ही नजर आ रही थीं। उन्होंने विकलांगों को भी सदस्यता दिलाते हुए कहा- हमारी पार्टी ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ में यकीन करती है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मंत्र को उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में लागू किया जा रहा है। मायके जाने से जरूरी पार्टी का काम है। उनके साथ पति जितेंद्र चौहान एवं भाई बालकृष्ण सिकरवार ने भी सदस्यता अभियान में भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि खेरागढ़ सीट को ठाकुर बहुल माना जाता है। इसी कारण मोनिका सिंह ने खेरागढ़ विधानसभा सीट से दावेदारी की है। क्षेत्र में ऐसी चर्चा चल रही है कि खेरागढ़ से किसी न किसी महिला को टिकट दिया जाएगा। एक महिला विधायक का टिकट काटे जाने की भी चर्चा है। यह तो समय बताएगा कि टिकट किसे मिलेगा और किसका कटेगा लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में दिन-ब-दिन चुनावी पारा चढ़ रहा है। यह हाल तब है जबकि अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।
मोनिका के भाई बालकृष्ण सिकरवार कहना है कि खेरागढ़ की जनता चाहती है कि मोनिका सिंह को भाजपा का टिकट मिले। और पूरी दमदारी से चुनाव लड़ें। इसका प्रमाण यह है कि ससुराल जाने के बाद से ही लोग घर पर आकर कह रहे थे कि मोनिका को जल्दी बुलाओ। मोनिका के श्वसुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह भी चाहते हैं कि बहू चुनाव लड़े।
यह भी पढ़ें- इस शादी की शहर से लेकर देहात तक चर्चा, दुल्हन हेलीकॉप्टर में आई, पुष्पवर्षा कराई, देखें वीडियो
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026