Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र सांसद खेल स्पर्धा का समापन 23 दिसम्बर, 2021 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में होगा। समारोह की अध्यक्षता सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर करेंगे। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।
सभी तहसीलों से विजेता और उपविजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ 100 मीटर, 400 मीटर, लम्बी कूद के फाइनल होंगे। 800 व 1600 मीटर की दौड़ तथा कुश्ती का आयोजन किया जायेगा। सभी खेल प्रातः नौ बजे से प्रारम्भ होंगे।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि 23 दिसंबर 2021 को मुख्य अतिथि केन्द्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर होंगे। सांसद खेल स्पर्धा लोकसभा क्षेत्र-फतेहपुर सीकरी के अर्न्तगत आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, सभी तहसील के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट वितरण किया जायएगा। यह जानकारी भाजपा नेता अन्नू दुबे ने दी।
- औरैया में अनोखी प्रेम कहानी: 75 साल के रामसुगर को अपनी बेटी की 30 साल की दोस्त से हुआ प्यार, सगाई के बाद अब शादी की तैयारी - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026