मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में 7.64 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन, इस दौरान मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हुए हैं। इस घटना से शोक का माहौल है। इस बीच योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों समेत पांच विशेष सचिव स्तर और एसपी रैंक के अधिकारियों को तैनात करने का फैसला किया गया है। इनमें दो वरिष्ठ अधिकारी आशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी का नाम भी शामिल है, जो कुंभ 2019 के समय प्रयागराज में तैनात रहे।
आशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी ने साल 2019 में प्रयागराज में आयोजित अर्धकुंभ का सारा इंतजाम किया था। उस समय इन दोनों अधिकारियों की जोड़ी की काफी तारीफ भी हुई थी।
2019 के अर्धकुंभ में भानु गोस्वामी डीएम और प्राधिकरण के वीसी थे और आशीष गोयल तब के इलाहाबाद के कमिश्नर और अर्धकुंभ मेले के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन दोनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से प्रयागराज पहुंचने के लिए कहा गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुम्भ की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुम्भ 2019 के समय प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त सेवा दे चुके आशीष गोयल और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी की तैनाती की जा रही है। कुंभ 2019 के इनके अनुभवों का लाभ लेने के लिए शासन स्तर से इनकी तैनाती की गई है।
साभार सहित
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव पर घमासान; मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले— ‘जब तक पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित नहीं होता, तब तक नहीं होने देंगे चुनाव’ - November 7, 2026
- यूपी 2027 चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती: विपक्ष से ज्यादा अपने ‘नाराज और घर बैठे कार्यकर्ता’ बने चिंता का सबब - November 7, 2026