लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के परिणाम में एनडीए की सरकार बनते हुए दिख रही है लेकिन भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती दिख रही है। दरअसल, कई सीटों पर हार-जीत का अंतर बेहद ही कम देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट थी, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीत की हैट्रिक लगाई है लेकिन जीत का अंतर काफी कम हो गया। इस बार उन्हें 612970 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को 460457 मत प्राप्त हुए। इस तरह पीएम मोदी ने 152513 वोटों से जीत हासिल की है। कम अंतर से मिली जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती रख दी है।
पीएम मोदी के खिलाफ इंडी गठबंधन के अजय राय थे मैदान में
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी से इस बार भी नरेंद्र मोदी चुनावी रण में उतरे। वहीं उनके खिलाफ इंडी गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मैदान में रहे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़े थे और तीसरा मुकाम हासिल किया था। उन्हें 7.34 फीसदी वोट मिले थे।
लखनऊ सीट पर भी घटा जीत का अंतर
लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जीत हुई है लेकिन जीत का अंतर काफी कम हो गया है। यहां पर राजनाथ सिंह एक लाख के कम वोटों से जीत हासिल किए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि, इस सीट पर हमेशा से भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करती थी लेकिन इस बाद इंडिया गठबंधन ने भाजपा के जीत के अंतर को काफी कम कर दिया, जो भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।
अमेठी भी हारी
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट भी खूब चर्चाओं में रही। अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में थीं, जबकि कांग्रेस ने यहां से केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को बड़े अंतर से हराया है।
Compiled by up18 News
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026