वास्तुशास्त्र में भी Birdcage को बहुत शुभ माना जाता है। आजकल ट्रेंड घर को डेकोरेट करने के लिए बर्डकेज काफी पॉपुलर हो रहा है। मगर ध्यान रहे कि यह Birdcage केवल प्रतीकात्मक होना चाहिए, यानी आपको असली चिड़ियों को इसमें नहीं रखना है। जानिए किस प्रकार के बर्डकेज …
फ्लॉवर Bird cage
खूबसूरत फ्लॉवर्स को आप बर्डकेज में सजा सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आपका बर्डकेज हमेशा फूलों से भरा रहे। मूड को चेंज करने के लिए आप बर्डकेज के टॉप पर एक सिंपल रोज लगाकर भी सजा सकते हैं।
कैंडल Bird cage
बर्डकेज में आप खूबसूरत कैंडल लगाकर भी अपने बेडरूम में रख सकते हैं। इसके अलावा इनका प्रयोग आप गार्डन पार्टीज में भी कर सकते हैं। आप इन्हें घर के किसी कोने में लटकाकर भी उस जगह की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
Bird cage में झालर
आप चाहें तो बर्डकेज में झालर की लड़ी डालकर भी सजा सकते हैं। इसके अलावा बर्डकेज के चारों ओर झालर को लपेटकर आप एक अलग लुक दे सकते हैं। इस टाइप की लाइटिंग आपके घर के पार्टीज की रौनक को बढ़ाने के लिए अच्छी है।
Bird cage में पौधे
बर्डकेज को क्लासी लुक देने के लिए आप इनमें बोनसाई पौधे या फिर छोटे अधिक पानी सोखने वाले पौधे भी लगा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप इन्हें बालकनी में टांगनी चाहते हैं तो इसमें एक बेल वाला पौधा जैसे मनी प्लांट भी लगा सकते हैं।
कलर स्टोन इन Bird cage
बच्चों के कमरे को सजाने के लिए आप बर्डकेज में कलरफुल स्टोन के अलावा इनमें कलरफुल छोटी-छोटी बॉल्स भी डाल सकते हैं।
-एजेंसी
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026