रोजाना में हम खाने में ऐसी कई चीजों के सेवन करते हैं जो हमारी किडनी के लिए सही नहीं होती या जो हमारी किडनी पर बुरा असर ड़ाल सकती है। अकसर ऐसी चीजों के असर हमें एक या दो दिन में दिखाई नहीं देते और हमें लगता है की हमें कोई नुक्सान नहीं हो रहा है।
आप क्या खा रहे हैं, यह आपके स्वास्थ्य पर लम्बा और गहरा असर डालता है इसलिए अपनी डाइट पर ध्यान देना और ज्यादा से ज्यादा हेल्दी खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। अपनी किडनी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहते हैं तो इन बातों पर ध्यान देना न भूलें क्योंकि इन खाने की चीजों से आपकी किडनी के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, जो शायद आप जानते भी नहीं होंगे-
नमक: अधिक नमक खाने से कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इससे किडनी खराब होने की गति भी बढ़ा सकता है। इसके किडनी स्टोन भी होने की संभावना होती है।
अधिक प्रोटीन नहीं लाभकारी: प्रोटीन हेल्दी डाइट के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती हैं तो ज्यादा प्रोटीन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसके लिए आप डॉक्टर से भी पूछ सकते है। किडनी से सम्बंधित समस्या होने पर छोटे पोरशन में प्रोटीन लेना होता है। अंडा, मछली, नट्स आदि में प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है।
केम्पा/सोडा: अगर आप एक दिन में दो या उससे अधिक सोडा या केम्पा के ग्लास पी जाते हैं तो आपको किडनी से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
एक स्टडी के अनुसार डाइट सोडा पीने वाली महिला की किडनी 20 साल बाद आम महिला की किडनी से 30 प्रतिशत कम काम कर रही थी।
डिहाइड्रेशन: यह तो सभी को पता है की हमारा शरीर अधिकतर पानी से बना है इसलिए हमारे शरीर में ठीक मात्रा में पानी होना जरूरी है। अगर आप सही मात्रा में रोज पानी नहीं पी रहे हैं तो किडनी डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। अब आप यह कैसे पता लगाएं की आप ठीक मात्रा में पानी पी रहे हैं। इसका जवाब है की अगर आपके मूत्र का रंग हल्का पीला है तो समझ लें की आप ठीक मात्रा में पानी पी रहे हैं।
अधिक एक्सरसाइज: काफी लम्बे समय तक बहुत अधिक वर्क-आउट करना भी परेशानी का सबब बन सकता है। इससे Rhabdomyolysis नामक बीमारी होने का खतरा रहता है। इस बीमारी में डैमेज हुए मसल टिश्यू बहुत जल्दी टूटने लगते हैं। आपके खून में इसके टूटे हुए पदार्थ किडनी फ़ैल करने तक में सक्षम होते हैं इसलिए अगर आप बॉडी बना रहे हैं या वर्क आउट कर रहे हैं तो धीरे-धीरे इसे अपने रूटीन में लाएं। अगर आपको गाढ़े पिले रंग का यूरिन आता है और मसल में दर्द भी हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
-एजेंसियां
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026