आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप ने चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राजधानी की सड़कों पर जाम लगा दिया है। वहीं, भाजपा नेता और कार्यकर्ता आप दफ्तर का के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के प्रोटेस्ट को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा कई रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है।
केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली कर सकती है, तो कल्पना करें कि वह विधानसभा, लोकसभा चुनावों में क्या कर सकती है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम सुनते आए हैं कि बीजेपी वोट चुराकर, ईवीएम में हेराफेरी करके चुनाव जीतती है, लेकिन हमें कभी इसका कोई सबूत नहीं मिला। चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पता चलता है कि उनके (बीजेपी के) पापों का घड़ा लबालब भर चुका है।”
भाजपा ने हासिल की जीत
बता दें कि बीते मंगलवार को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव हुआ था। इसमें चुनाव भाजपा ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की सीट पर कब्जा करते हुए जीत हासिल की है। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। आप-कांग्रेस गंठबंधन का आरोप है कि पीठासीन अधिकारियों ने बैलेट पेपर के साथ छेड़छाड़ की है।
-एजेंसी
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026