आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और 100 पार्षदों को शपथ, पूर्व मेयर नवीन जैन ने नवीन मेयर हेमलता को चांदी का दंड सौंप आगरा की सत्ता सौंपी, देखें तस्वीरें
सूरसदन में महापौर और 100 पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह
पुष्प वर्षा की गई, अनुमान से अधिक पहुंच गए लोग, मारामारी मची
अंदर घुसने को लेकर धक्का-मुक्की, सूरसदन के सामने लगा जाम
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India.आगरा में नवनिर्वाचित नगर निगम के मेयर और पार्षदों को सूरसदन में शपथ दिलाई गई। भव्य समारोह हुआ। पुष्प वर्षा और मंत्रोच्चार के बीच जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ठीक 12:20 बजे महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा को शपथ दिलाई। पूर्व मेयर नवीन जैन ने नवीन मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह को चांदी का महापौर दंड सौंपकर आगरा शहर की सत्ता हस्तांतरित की। महापौर ने 100 पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई।
नई महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा को शपथ ग्रहण कराते जिलाधिकारी आगरा नवनीत सिंह चहल।
सूरसदन प्रेक्षागृह की क्षमता एक हजार लोगों की है लेकिन कई हजार लोग पहुंच गए। इस कारण व्यवस्थाएं चरमरा गईं। अंगर प्रवेश को लेकर मारामारी मच गई। सूरसदन के सामने भारी जाम लग गया। पार्किंग की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पत्रकारों को भी धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने अनेक भाजपाइयों को खदेड़ दिया। ये लोग व्यवस्था में बाधक बन रहे थे।
नगर निगम आगरा के पार्षदों को शपथ ग्रहण करातीं महापौर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा
इस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, विजय शिवहरे, भानु महाजन, अशफाक सैफी, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, प्रमोद गुप्ता, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
भाजपा नेताओं के मुखमंडल पर तेजस्विता परिलक्षित है।शपथ ग्रहण समारोह का उदघाटन और दाएं मयूर नृत्य प्रस्तुत करते मथुरा के कलाकार।
भाजपा नेताओं की खुशी तो देखिए
भाजपा नेताओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। योगेन्द्र उपाध्याय और विजय शिवहरे दीप प्रज्ज्वलित करते दिखाई दे रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सूरसदन प्रेक्षागृह खचाखच भरा रहा। आगे लोग खड़े रहे। मीडिया वालों की कुर्सी पर भाजपाई जमे रहे।
आर्थिक सहयोग की विनम्र अपील यह वेबसाइट किसी की भी काली कमाई द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं। ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं। जबरन विज्ञापन नहीं लेते हैं। विज्ञापन न देने वाले के खिलाफ खबर भी नहीं छापते हैं। हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किसी से भी विज्ञापन नहीं मांगा। हम चाहते हैं यह वेबसाइट धाकड़पन से चले और आत्मनिर्भर बने। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें।
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
गूगल-पे, पेटीएम 9412652233
Bank: SBI, Shastripuram, Agra
Account: 10318742097
IFSC:SBIN0016266
समाचार और विज्ञापन के लिए सहयोग संपर्क करें- livestorytime1@gmail.com bhanuagra@gmail.com