एमसीएक्स एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर की कीमतें लुढ़की, लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं सोने के भाव

BUSINESS

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतें लुढ़की हैं। सोना आज गिरकर 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है। सुबह से ही गोल्ड में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोने के भाव लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार की सुबह 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 62,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोना बीते गुरुवार को 62,965 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 फरवरी 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ 63,111 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार की सुबह 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 72,158 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 3 मई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 73,391 रुपये के स्तर पर खुली है।

सोने के वैश्विक भाव

शुक्रवार की सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.10 फीसदी या 2.10 डॉलर की तेजी के साथ 2073.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2056.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में शुक्रवार की सुबह तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.17 फीसदी या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 23.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिख रही है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 23.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

लगातार लुढ़क रहे भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कल सुबह अंतरिम बजट पेश होने से पहले से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आज भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतें कम हुई हैं।

-एजेंसी

Dr. Bhanu Pratap Singh