समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा जल्द ही और प्रत्याशी घोषित करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ जा सकती है, यादव ने कहा कि दोनों पार्टियां पहले ही एक समझौते पर पहुंच चुकी हैं।
यादव ने कहा, ‘हमने 16 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हम कुछ दिनों में और सीटें घोषित करेंगे। कांग्रेस और सपा उत्तर प्रदेश में अंतिम समझौते पर पहुंच गए हैं।’ इस बीच, सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी चुनाव संविधान को बचाने के बारे में होंगे।
यह संविधान को बचाने का चुनाव: डिंपल यादव
डिंपल ने कहा, ‘यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है। यह संविधान को बचाने का चुनाव है। इसमें और देरी नहीं होनी चाहिए। चुनाव जमीनी स्तर पर लड़ा जाता है। अगर समय पर उम्मीदवार तय हो जाएंगे तो उन्हें भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने का समय मिलेगा।’ उत्तर प्रदेश में बसपा के गठबंधन में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।’
16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है सपा
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। मौजूदा सांसद डिंपल यादव को मैनपुरी से मैदान में उतारा गया है, जबकि पार्टी सांसद शफीकुर रहमान बर्क संभल सीट से चुनाव लड़ेंगे। बसपा प्रमुख मायावती ने जनवरी में घोषणा की थी कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, लेकिन उन्होंने चुनाव बाद गठबंधन से इंकार नहीं किया था।
-एजेंसी
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026