अयोध्या नगर निगम में भ्रष्टाचार के एक और बड़े मामले का खुलासा हुआ है. नगर निगम में बिना टेंडर आउटसोर्सिंग की गुजरात से जुड़ी एक कंपनी को पिछले तीन सालों से करोड़ों का अवैध भुगतान किया जा रहा है.
कंपनी का नाम AB Enterprises है और कागजों में इसका पता मेहसाणा गुजरात है, लेकिन इसको जौनपुर और अयोध्या से जुड़े कुछ ठेकेदार चला रहे हैं. पिछले तीन सालों से बिना टेंडर के इस कम्पनी को हजारों कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के लिए विस्तार पर विस्तार दिया जा रहा है. और इस खास कम्पनी के लिए तब से लेकर आज तक कोई टेंडर ही नहीं होने दे रहे हैं. जबकि 2020-2021 में इसका पहली और अंतिम बार टेंडर हुआ था. तब से कोई टेंडर न देकर इसको विस्तार पर विस्तार देकर पैसे डकार लिए गए.
धरातल पर स्थिति बिलकुल अलग
बता दें कि यूपी सरकार का शासनादेश की एक वर्ष से अधिक किसी भी सूरत में बिना टेंडर भुगतान हो ही नहीं सकता. लेकिन अयोध्या नगर निगम में बड़ा गोलमाल आज भी जारी है. अयोध्या नगर निगम में कागजों पर इस वक्त करीब दो हजार कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे हैं. जबकि धरातल पर स्थिति बिलकुल अलग है.
- आगरा में रिकॉर्ड तोड़ महा-रक्तदान: भारत विकास परिषद ‘निकुंज’ ने जुटाया 1000 यूनिट रक्त, बना नया कीर्तिमान - February 22, 2026
- Agra News: शास्त्रीपुरम को विकास की सौगात, सांसद नवीन जैन ने किया ₹53 लाख के सड़क कार्यों का शिलान्यास, दशकों पुरानी समस्या होगी दूर - February 22, 2026
- Agra News: भव्य स्वरूप में दिखेगा ‘बजाजा सेवा सदन’, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ तीन मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण - February 22, 2026