लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में निराशाजनक रहा है, जो पार्टी के बहुमत तक न पहुंच पाने की एक बड़ी वजह बना। प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बीच पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच मनमुटाव को लेकर भी चर्चा तेज है। इसी बीच प्रदेश के विपक्षी दल यानी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने साथ सरकार बनाने का खुला ऑफर पेश किया है।
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर-प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इस चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन केशव मौर्या ने बागी शुरू अपना कर आलाकमान के माथे पर पसीने ला दिए हैं। दरअसल, प्रदेश की भाजपा इकाई की कार्यसमिति की बैठक में ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कार्यकर्ताओं की बात करते हुए कहा था कि ‘जो आपका दर्द है, वही मेरा भी दर्द है और भाजपा में सरकार से बड़ा संगठन है, संगठन था और रहेगा।’
केशव मौर्य ने यह भी कहा था कि 7 कालिदास मार्ग कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला है। केशव मौर्या के इसी बयान के बाद यूपी भाजपा में मतभेद और मनभेद की खबरें सार्वजनिक हो गई हैं।’ डिप्टी सीएम के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, भाजपा में मतभेद की खबरों के बीच पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मानसून ऑफ़र: सौ लाओ, सरकार बनाओ!’
मानसून ऑफ़र: सौ लाओ, सरकार बनाओ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2024
सूत्रों की मानें तो अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा सीएम पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।
-compiled by up18News
- झूठी बातें फैलाकर निषाद समाज का अपमान कर रही भाजपा…सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का तीखा पलटवार - August 26, 2026
- मिशन 2027: पश्चिमी यूपी की 136 सीटों पर सपा का ‘PDA Plus’ फॉर्मूला, क्या गुर्जर-दलित बनाएंगे सत्ता का रास्ता? - August 26, 2026
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026