पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब की पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रहीं उनकी पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लियाहै। परनीत कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं।
परनीत कौर को बीजेपी इसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। इतिहास में पहली बार बीजेपी पटियाला सीट से चुनाव लड़ेगी। परनीत कौर की उम्र 79 वर्ष है, लेकिन उनके लिए भाजपा 75 से अधिक उम्र के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारने की अपनी नीति में भी ढील दे सकती है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं। पिछले 25 साल से मैने लोकतंत्र के लिए काम किया है। आज समय आ गया है जो हमारे बच्चों का कल बेहतर बना सके मोदी जी के काम और नीति को देख कर, विकसित भारत का जो कार्यक्रम चल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में ही हम अपने बच्चो और देश को सुरक्षित रखा सके। मैं मोदी जी नड्डा जी और बीजेपी का धन्यवाद करती हूं।
कौन है परनीत कौरपरनीत कौर कांग्रेस पूर्व दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। उनकी उम्र 79 साल है। वो पटियाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद थी। परनीत कौर कांग्रेस से 1999, 2004 व 2009 का लोकसभा चुनाव लगातार जीती थीं। 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर गांधी से वह चुनाव हार गईं, लेकिन 2019 में उन्होंने पुनः जीत हासिल की थी।
-एजेंसी
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026