भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। शनिवार को बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…।
पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पवन सिंह के चुनाव लड़ने से इंकार करने पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवन सिंह के पोस्ट को रि-पोस्ट करते हुए लिखा कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और शक्ति का प्रमाण है।
बता दें कि जब बीजेपी ने शनिवार को आसनसोल सीट के लिए पवन सिंह के नाम का ऐलान किया था, तब उन्होंने तुरंत पोस्ट करते हुए बीजेपी आलाकमान का धन्यवाद दिया था। उन्होंने लिखा था कि आसनसोल से मुझे लोकसभा उम्मीदवार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी माननीय नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं।
पवन सिंह ने लिखा था कि आसनसोल से मुझे लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के सभी माननीय महानुभावों का वंदन चंदन और अभिनंदन करते हैं। अब उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से ही इंकार कर दिया है।
-एजेंसी
- आगरा भाजपा में ‘अजीबोगरीब’ पद का आविष्कार: महानगर अध्यक्ष को बना दिया ‘जिला अध्यक्ष महानगर’, होर्डिंग ने कराई फजीहत - March 18, 2026
- स्टेयरिंग पर सधी पकड़ और रफ्तार का रोमांच: मुंबई में ‘वूमन विद ड्राइव’ के छठे एडिशन में महिलाओं ने दिखाया दम - March 18, 2026
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026