Agra, Uttar Pradesh, India. हिन्दुस्तान के अग्रणी शैक्षणिक समूह माउंट लिट्रा जी स्कूल में बसंत पंचमी सेलिब्रेशन हुआ। कोरोना की वजह से काफी लम्बे समय तक स्कूल बंद रहे, लेकिन अब कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के स्कूल खुल चुके हैं। इसलिए स्कूल में यह कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया गया। सभी ने माँ सरस्वती की आराधना की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर स्पर्श बंसल ने शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वालित करके हुआ। सभी ने माँ के सामने फूल चढ़ाये और अच्छी शिक्षा प्राप्ति की कामना की। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। सभी को संबोधित करते हुए निदेशक स्पर्श बंसल ने कहा, “आज हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्यूंकि आज हम सभी यहाँ शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की आराधना कर रहे है। माँ सरस्वती हम सभी के लिए पूजनीय और आराध्य है। इनकी भक्ति और आराधना से सभी को विद्या प्राप्ति होती है।”
सरस्वती वन्दना के बाद बच्चों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का आकर्षण समूह नृत्य था जिसमें बच्चों ने माँ की महिमा का गुण-गान किया। इस अवसर पर सभी टीचर्स ने पीले रंग के वस्त्र पहने और उत्साह दिखाते हुए कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में बच्चो ने वसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026