Agra, Uttar Pradesh, India. भारत में प्रमुख रूप से छः ऋतुएँ होती हैं जिनमें से बसंत ऋतु सर्वश्रेष्ठ ऋतु की श्रेणी में आती है। इसे ऋतुराज भी कहते हैं। इस ऋतु का प्रमुख त्योहार बसंत पंचमी है। मान्यता है कि इस दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था इसलिए इसे देवी सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मंगलवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय के प्रांगण में माँ सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की गई। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, प्राचार्या याचना चावला, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने हवन-पूजन किया। हवन का आयोजन विद्यार्थियों को माँ सरस्वती से आशीष ग्रहण करने के साथ-साथ वातावरण की शुद्धि के लिए भी किया गया। प्राचार्या याचना चावला ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ सरस्वती विद्या की देवी हैं। सभी को उनकी वंदना करनी चाहिए।

इस अवसर पर पूरे विद्यालय को पीले रंग के फूलों से सजाया गया था। विद्यालय प्रांगण में हवन के लिए 11 वेदियाँ बनाई गईं। इसमें कक्षा नर्सरी से पाँच तक के विद्यार्थी ऑनलाइन व कक्षा 6 ये 12 तक के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर माँ सरस्वती से विद्या और बुद्धि का आशीष माँगा। सभी ने पीले वस्त्र धारण कर देवी सरस्वती की पूजा -अर्चना कर उनसे अपनी अनुकम्पा सदैव बनाए रखने की प्रार्थना की। हवन के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।


- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026