लखनऊ। तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अमिताभ यश को उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश का एडीजी नियुक्त किया है। अमिताभ यश एडीजी के साथ एटीएफ की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक एडीजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशांत कुमार के पास थी। लेकिन बीते दिनों उन्हें प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था, जिसके कारण एडीजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब अमिताभ यश को सौंपी गयी है।
अमिताभ यश साल 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह ठोकिया और ददुआ जैसे यूपी के कुख्यात डाकुओं के सफाए के लिए जाने जाते हैं।
बता दें कि, आईपीएस अधिकारी अमिताभ यश की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। वो मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के हैं। एक जनवरी, 2021 को उन्हें यूपी एसटीएफ में एडिशनल डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनाती मिली। वे अब तक यूपी, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई एनकाउंटर ऑपरेशंस को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा, कुछ साल पहले बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एनकाउंटर में ढेर किए जाने के पीछे भी यूपी एसटीएफ की टीमें ही शामिल थीं।
-एजेंसी
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026