एटा। यूपी के एटा जिला जेल में तैनात एक दरोगा राजीव हंस कुमार ने जेलर प्रदीप कश्यप और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जेल में हो रहे उत्पीड़न और अनुशासनहीनता के बारे में बताया है। राजीव ने आरोप लगाया कि जेलर प्रदीप कश्यप मुस्लिम लड़कियों को बुलाने और उनके साथ दुर्व्यवहार में लिप्त हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जेल में छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, और उनकी जिंदगी खराब हो गई है। राजीव ने कहा कि जेल के अधिकारी अरविंद कुमार और डिप्टी जेलर जहान सिंह ने जेलर को उनके खिलाफ उकसाया है। वीडियो में दरोगा ने बताया कि वह आत्महत्या करने का सोच रहे हैं, क्योंकि वह अपनी स्थिति से इतना परेशान हो चुके हैं।
घटना का जांच शुरू
इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हलचल मच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डालना अनुशासनहीनता के तहत आता है, और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार के खिलाफ जांच की जा रही है कि क्या आरोप सच हैं और क्या वह वर्दी में रहकर सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डाल सकते हैं। यह मामला अब जेल प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इस मामले के बाद एटा जेल में कार्यप्रणाली और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
-साभार सहित
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026