कमर में पेटीएम का क्यूआर कोड स्कैनर लगाकर वकीलों से ऑनलाइन बख्शीश लेने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के अर्दली (जमादार) को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। अर्दली की यह करतूत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद चीफ जस्टिस ने इसे गंभीरता से लिया और रजिस्ट्रार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट कैंपस में वर्दी पर पेटीएम का वॉलेट लगाकर वकीलों से बख्शीश लेने वाले कोर्ट जमादार (अर्दली) राजेन्द्र कुमार को महानिबंधक ने निलंबित कर दिया। मुख्य न्यायाधीश ने वायरल फोटो को गंभीरता से लिया और कार्यवाही करने का आदेश दिया, जिस पर हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग निलंबन आदेश दिया है। निलंबन अवधि के दौरान राजेंद्र कुमार नजारत सेक्शन से संबद्ध रहेगा।
कोर्ट की अनुमति के बिना अपना स्टेशन भी नहीं छोड़ सकेगा। इस दौरान उसे निलंबन भत्तों का भुगतान होता रहेगा। आरोप है कि वह कोर्ट कैंपस में अपनी वर्दी पर पेटीएम का वैलेट लगाकर घूमता था। फुटकर न होने की दशा में उसी पर वकीलों से बख्शीश मांगता था। पेटीएम वॉलेट के जरिए वकीलों से ऑनलाइन टिप लेता था।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026