उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की सूची लगभग तैयार हो चुकी है और इसी सप्ताह में आरक्षण सूची को जारी किया जा सकता है। जानकारी यह भी आई है कि निकाय चुनाव को दो चरणों में ही हो सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि यूपी नगर निकायों की आरक्षण सूची तैयार करने के बाद मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के सामने आरक्षण प्रस्तुत किया जा चुका है। जल्द ही इस आरक्षण सूची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा। यहां से फाइनल होने के बाद 5 दिसंबर को आरक्षण सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।
एक बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को दो चरणों में कराने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के सभी नगर निकाय के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। यानी नए साल में सभी नगर निकायों में नया बोर्ड बनाये जाने की तैयारी है।
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026